सर्वसम्मति से कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बने दीपक बिष्ट

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की एकता पर जोर दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट को ब्लाक कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। गौरतलब है कि कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष देवगिरी रविवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हो गए।

कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

सोमवार को यहां एक होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। बैठक में सर्वसम्मति से जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट को ब्लाक कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत होने पर दीपक ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी हित में कार्य करेंगे। प्रत्येक वर्ग को पार्टी से जोड़ना प्राथमिकता रहेगी।

नंदन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान विधायक प्रतिनिधि रानीखेत महिपाल बिष्ट, भगवती रिखाड़ी, गोविंद रावत, पूरन मावड़ी, जय प्रकाश, चंदन सिंह डंगवाल, राजेंद्र सिंह, नंदन रावत, जितेंद्र, गुड्डू खान, शंभू जीना, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे। भिकियासैंण में बीते रविवार को देहरादून में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष देवगिरी के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसकी कड़ी निंदा की। उन्हें अवसरवादी करार दिया।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कांग्रेस पार्टी ने देवगिरी को पूरा मान सम्मान दिया। लेकिन वे भाजपा में अपने स्वार्थ साधने के लिये शामिल हुए हैं। इस दौरान भाजपा पर निकाय चुनाव से पूर्व खरीद फरोख्त की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए लोकतंत्र के सिद्दान्तों की हत्या करना बताया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख भगवती रिखाड़ी, दीपक बिष्ट, महिपाल बिष्ट, गोविंद सिंह, नंदन सिंह, हरीश बिष्ट, जंग बहादुर आदि ने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *