Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Crime
  3. Umesh Pal Murder : UP STF का एक्शन, अतीक अहमद के बहनोई को किया गिरफ्तार, पढ़ें | Nation One
 Umesh Pal Murder : UP STF का एक्शन, अतीक अहमद के बहनोई को किया गिरफ्तार, पढ़ें | Nation One
Crime Uttar Pradesh

Umesh Pal Murder : UP STF का एक्शन, अतीक अहमद के बहनोई को किया गिरफ्तार, पढ़ें | Nation One

April 2, 2023 220

Umesh Pal Murder : यूपी के प्रयागराज में सरेआम उमेश पाल की हत्या गोलियां बरसाकर कर दी गई। उमेश पाल की हत्या करने के बाद माफिया अतीक अहमद का बेटा असद और अन्य आरोपी मेरठ में आए थे।

हत्या करने के बाद शूटरों को अतीक अहमद के बहनोई ने अपने घर में पनाह दी थी, जिसके बाद शनिवार की रात को स्पेशल टास्क फोर्स और प्रयागराज पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया और मेरठ के नौचंदी थाना इलाके से माफिया अतीक अहमद के बहनोई डॉ. अखलाक को गिरफ्तार कर लिया।

Umesh Pal Murder : अखलाक ने शूटरों को दी आर्थिक मदद

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डॉक्टर अखलाक ने ना केवल उन सभी शूटरों को अपने आवास में ठहरने दिया, बल्कि उन लोगों की आर्थिक तौर पर भी मदद की थी। उमेश पाल हत्याकांड में अभी तक अतीक का बेटा असद, मुस्लिम गुड्डू, अरमान गुलाम और साबिर फरार चल रहे हैं।

अतीक के बहनोई की पोस्टिंग अब्दुल्लापुर सीएचसी में है। पुलिस के अनुसार, अखलाक को थाने लाकर काफी देर तक पूछताछ की गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही उससे कई अहम जानकारियां हासिल हुई हैं। प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ की टीम डॉक्टर को प्रयागराज लेकर चली गई हैं।

Umesh Pal Murder : शूटरों की तलाश में कहां तक पहुंची पुलिस

उमेश पाल की हत्या को लगभग एक महीने से अधिक का समय हो गया है। उमेश पाल हत्याकांड में एक महीने बाद भी पुलिस के पास मामले में बताने के लिए दो एनकाउंटर और अतीक गैंग को समर्थन देने वाले कुछ आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाए जाने के अलावा कुछ खास नहीं है। उमेश पाल की हत्या करते वक्त ये सभी कृत्य सीसीटीवी में कैद हो गए थे।

माफिया अतीक के बेटे असद समेत पांच मुख्य शूटरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई राज्यों में दबिश दी, लेकिन अभी तक उनके बारें में कुछ भी पता नहीं चल सका है। उन सभी पर पुलिस ने इनाम रखा हुआ है, यह रणनीति भी पुलिस की फेल होती हुई नजर आ रही है।

Also Read : Umesh Pal Murder का नया वीडियो आया सामने, गली में असद ने मारी गोली, गनर पर फेंका बम | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttarakhand

NEWS : देहरादून में अतीक अहमद के घर

by nationone_author June 4, 2023

NEWS : देहरादून के तूंतोवाला पटेलनगर के रहने वाले अतीक अहमद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर

Uttar Pradesh

NEWS : शाइस्ता परवीन को ‘माफिया’ बताने पर

by nationone_author May 10, 2023

NEWS : यूपी के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन

Uttar Pradesh

NEWS : उमेश पाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा,

by nationone_author May 7, 2023

NEWS : प्रयागराज के उमेश पाल मर्डर केस में चौका देने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक हत्या से

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy