Monday October 2, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Uttar Pradesh
  3. Umesh Pal Case : साबरमती जेल पहुंची पुलिस, अतीक अहमद को प्रयागराज लाने की तैयारी | Nation One
 Umesh Pal Case : साबरमती जेल पहुंची पुलिस, अतीक अहमद को प्रयागराज लाने की तैयारी | Nation One
Uttar Pradesh

Umesh Pal Case : साबरमती जेल पहुंची पुलिस, अतीक अहमद को प्रयागराज लाने की तैयारी | Nation One

March 26, 2023 244

Umesh Pal Case : उमेश पाल हत्याकांड को लेकर पूछताछ करने के लिए यूपी पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के दरवाजे पर दस्तक दे दी है। यूपी पुलिस की एक टीम रविवार को अहमदाबाद स्थित साबरमती सेंट्रल पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक, कुख्यात माफिया से पुलिस अधिकारी हत्याकांड को लेकर पूछताछ शुरू कर चुके हैं। यूपी पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पूर्व बाहुबली सांसद को प्रयागराज लाने की तैयारी है। सवाल-जवाब के बाद उसे ट्रांसफर वारंट पर यूपी लाया जा सकता है।

माफिया को सड़क मार्ग से ही प्रयागराज लाया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को गुजरात पुलिस के वरीय अधिकारियों ने 1700 पुलिसकर्मियों के साथ बड़े पैमाने पर जेलों में सर्च ऑपरेशन चलाया था।

इस दौरान अतीक अहमद के सेल की भी तलाशी ली गई थी। दरअसल, यूपी पुलिस को ऐसी आशंका है कि गुजरात के जेल में बंद अतीक ने वहीं से उमेश पाल की हत्या की साजिश रची थी और फोन के जरिए इसे अंजाम दिलवाया था।

Umesh Pal Case : कोर्ट के आदेश पर यूपी से बाहर हुआ था शिफ्ट

माफिया अतीक अहमद को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश से बाहर गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती जेल में ट्रांसफर किया गया था। शीर्ष अदालत ने 22 अप्रैल 2019 को आदेश दिया था कि अतीक को देवरिया जेल से गुजरात में उच्च सुरक्षा वाली जेल में शिफ्ट किया जाए।

दरअसल, यूपी में जेल में बंद होने के बावजूद अतीक का आतंक बाहर खत्म नहीं हुआ था। वो जेल से ही धमकी, अपहरण और फिरौती मांगने जैसे अन्य वारदातों को अंजाम देता था। उसपर जेल से ही रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल के अपहरण और हमले की साजिश रचने का आरोप लगा था।

Umesh Pal Case : उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी बनाए जाने के बाद उसने अपनी जान को खतरा बताया था। उसने अपने वकील के जरिए बकायदा कोर्ट में एक याचिका दायर कर इसकी आशंका जाहिर की थी। उसने कहा था कि वह गुजरात की जेल से यूपी नहीं जाना चाहता।

इसके पीछे उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिट्टी में मिलाने वाले बयान और अन्य मंत्रियों के गाड़ी पलटने वाले बयान का हवाला दिया था। हालांकि, उसे अदालत से इस मामले में कोई राहत नहीं मिल सकी थी।

बता दें कि 24 फरवरी की शाम प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या उनके घर के बाहर कर दी गई थी। उनपर हुए हमले में उनके दो सरकारी गनर भी मारे गए थे। इस हत्याकांड को माफिया अतीक अहमद इशारे पर अंजाम दिया गया था।

पाल पर गोली चलाने वालों में अतीक का तीसरा बेटा असद भी शामिल है, जो फिलहाल फरार चल रहा है। इसके अलावा उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन भी फरार चल रही है।

Also Read : Umesh Pal Murder का नया वीडियो आया सामने, गली में असद ने मारी गोली, गनर पर फेंका बम | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttar Pradesh

NEWS : उमेश पाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा,

by nationone_author May 7, 2023

NEWS : प्रयागराज के उमेश पाल मर्डर केस में चौका देने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक हत्या से

Uttar Pradesh

Umesh Pal को इंसाफ दिलाने के लिए चुनाव

by nationone_author April 3, 2023

Umesh Pal : पति के हत्यारों को उनके सही मुकाम तक पहुंचाने के लिए उमेश पाल की पत्नी जया पाल

Crime Uttar Pradesh

Umesh Pal Murder : UP STF का एक्शन,

by nationone_author April 2, 2023

Umesh Pal Murder : यूपी के प्रयागराज में सरेआम उमेश पाल की हत्या गोलियां बरसाकर कर दी गई। उमेश पाल

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Haridwar : नौकरी लगाने के नाम पर

Crime

Crime : जल्द अमीर बनने के लालच

Uttarakhand

Weather : इन पांच जिलों में रिमझिम

Uttarakhand

Uttarakhand : आंगन में खेल रही बच्ची

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy