ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने 23 साल छोटी गर्लफ्रेंड से की शादी | Nation One

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने गुपचुप तरीके से एक और शादी कर ली है, 56 वर्षीय जॉनसन की यह तीसरी शादी है। जानकारी के मुताबिक 56 वर्षीय बोरिस जॉनसन ने 29 मई को वेस्टमिंस्टर कैथेड्रल में कैरी साइमंड्स से शादी की।

बताया जा रहा है कि ये शादी बेहद गुपचुप तरीके से हुई, सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के ही कुछ लोग शादी समारोह में शामिल हुए थे। लॉकडाउन के कारण कुल 30 लोग शामिल हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 56 वर्षीय जॉनसन और 33 वर्षीय साइमंड्स की शादी में इस दम्पत्ति का बेटा विल्फ्रेड दो आधिकारिक गवाहों के साथ विवाह समारोह में शामिल हुआ था। बोरिस जॉनसन की तीसरी पत्नी कैरी साइमंड्स कंजरवेटिव पार्टी की पूर्व प्रेस सलाहकार हैं।

सायमंड्स के सतह जॉनसन की तीसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी 23 साल की उम्र में 1987 में एलेग्रा मोस्टिन-ओवेन से की। शादी को 1993 में रद्द कर दिया गया था।

यह दावा किया गया था कि उनका वकील और बचपन की दोस्त मरीना व्हीलर के साथ संबंध थे, जिनसे उन्होंने 1993 में शादी की थी। इस जोड़े के चार बच्चे हैं। वे 2018 में अलग हो गए और 2020 में उनका तलाक हो गया। अब तीसरी शादी की है 2021 में।