सभी धर्मों के लिए दो बच्चों का कानून बने: गिरिराज सिंह

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभाग) गिरिराज सिंह ने कहा कि यदि किसी के दो से ज्यादा बच्चे हों तो उसकी नागरिकता समाप्त कर दी जाए। बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लिए दो बच्चों का कानून बने। कहा कि जहां सनातनी 90 फीसदी हैं वहां सामाजिक समरसता कायम है, लेकिन जहां कम है वहां सामाजिक समरसता बिगड़ चुकी है।

शनिवार को रुड़की में अपने आध्यात्मिक गुरु स्वामी यतींद्रानंद से मुलाकात के बाद गिरिराज ने एक गोशाला काभ्रमण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बदलते दौर में माई मॉम हो गई और गाय काऊ हो गई। कहा कि जरूरत माई और गाय के लिए काम करने की है। कहा कि गाय को कत्ल खाने में जाने से रोकना होगा। गाय बचेगी तो किसान रहेगा। किसान रहेगा तो खेत रहेंगे। खेत रहेंगे तो देश रहेगा।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर अग्रसर

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर अग्रसर है। खादी की महत्ता बताते हुए गिरिराज ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गांधी और खादी के नाम पर राजनीति की। गांधी जी की नीतियों को कांग्रेस ने दफन कर दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खादी को बड़े उद्योग का रूप देने का काम किया।

2 thoughts on “सभी धर्मों के लिए दो बच्चों का कानून बने: गिरिराज सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *