Twitter : एलन मस्क ने जब से ट्वीटर की कमान संभाली है वह तब से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं मस्क अब अपने झूठे बयान के कारण एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
बता दें कि एलन मस्क ने एक ट्वीट कर कहा कि ट्विटर के कर्मचारियों को फ्री लंच की सुविधा दी जा रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कर्मियों को अपने लंच के लिए पैसे देने होंगे। उनके इस बयान को गलत बताते हुए एक पूर्व-कर्मचारी ने कहा कि मस्क झूठ बोल रहे हैं।
Twitter : कंपनी के नियमों में लगातार बदलाव
दरअसल, एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है, तब से वह कंपनी के नियमों में लगातार बदलाव कर रहे हैं और इसी कड़ी में उन्होंने एक नियम यह भी लागू किया है कि अब कर्मियों को उनके लंच के लिए पैसे देने होंने।
एलन का कहना है कि अब तक कंपनी कर्मचारियों को फ्री में लंच करा रही थी, जिसकी वजह से कंपनी पर खर्च का काफी बोझ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 महीने में हर लंच की कीमत लगभग 400 डॉलर या 32 हजार रुपये कंपनी को पड़ी है। जबकि दफ्तर आने वाले एम्प्लॉइज की संख्या लगभग जीरो थी।
Twitter : पीक अक्कूपेंसी 25 परसेंट
वहीं ट्विटर के एक पूर्व कर्मचारी ने मस्क की इस बात को झूठ बताया है। Twitter की पूर्व कर्मचारी Tracy Hawkins ने बताया कि लंच और ब्रेकफास्ट के लिए प्रति व्यक्ति 20 से 25 डॉलर हर दिन खर्च करता था और ऑफिस आने वाले कर्मियों की संख्या 20 से 50 परसेंट तक रहती थी।
हालांकि मस्क ने पूर्व कर्मचारी के इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि पीक अक्कूपेंसी 25 परसेंट तक थी और एवरेज अक्कूपेंसी की बात करें तो वह 10 फीसदी से भी कम थी।
Also Read : Twitter : मस्क ने जताई आशंका, कई अधिकारियों के इस्तीफे के बाद ट्विटर हो सकता है दिवालिया | Nation One