Twitter : ट्विटर में आया बड़ा भूचाल, 50 % कर्मचारियों को Elon Musk ने नौकरी से निकाला | Nation One

Twitter : सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने आखिरकार अपने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। एलोन मस्क ने दिया  बड़ा झटका, ट्विटर के 50 % कर्मचारियों को नौकरी से निकाला।  शुक्रवार को कंपनी की तरफ से छंटनी के तीन तरह के ईमेले भेजे गए हैं।

बताते हैं कि कंपनी ने भारत में कई विभागों की पूरी टीम को बर्खास्त कर दिया है। कंपनी की तरफ से ये भी बताया जा रहा है कि अब सोमवार को ट्विटर के दफ्तर खुलेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने सभी बैज एक्सेस अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिए हैं।

Twitter का मालिक बनते ही एक्शन में आए Elon Musk, ट्वीट कर कहा Bird Is Freed | Nation One

Twitter में आया बड़ा भूचाल

एलन मस्क के ट्विटर पर टेकओवर के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही कंपनी में बड़ी छंटनी हो सकती है। अब ये अटकलें सच साबित हो रही हैं।

कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को ईमेल भेजकर बताया है कि उनकी नौकरी रहेगी या नहीं, इसकी सूचना उन्हें मेल के जरिए दी जाएगी।

ट्विटर ने अपने मेल के जरिए कर्मचारियों से कहा, ‘अगर आप ऑफिस में हैं या ऑफिस के रास्ते में हैं तो घर वापस जाएं।

Twitter में बड़े बदलाव की मूड में एलन मस्क, बड़ी संख्या में हो सकती है छंटनी | Nation One

Twitter : कर्मचारियों को मेल के जरिए दी जाएगी जानकारी

ट्विटर ने कंपनी के कर्मचारियों को शनिवार को कार्यालय आने पर रोक लगा दी है। साथ ही उन्हें बताया गया है कि उन्हें हायर किया जाएगा या नहीं, इसकी जानकारी मेल से ही दी जाएगी। अगर किसी ट्विटर कर्मचारी की नौकरी सुरक्षित है, तो उसे कंपनी के ईमेल पर एक संदेश मिलेगा।

वहीं, जिन लोगों को नौकरी से निकाला गया है, उन्हें उनकी निजी ईमेल आईडी के जरिए एक संदेश भेजा जाएगा। इस मेल के मिलने के बाद से कंपनी के कर्मचारियों में बेचैनी और अनिश्चितता का माहौल है।

Also Read : Twitter पर Blue Tick के लिए अब देने होंगे इतने डॉलर, एलन मस्क ने तय करी फीस | Nation One