देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से संसद भवन में शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के विकास से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड से जुड़े लंबित मामलों को लेकर एक मांग पत्र भी दिया। साथ ही राज्य में लागू की गई योजनाओं और प्राॅजेक्टस की भी जानकारी दी।
प्रधानमन्त्री ने उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
इससे पूर्व शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और उन्हें उत्तराखंड की जनता की ओर से बधाई दी। उन्होंने उपराष्ट्रपति नायडू को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी।