प्रमोशन में आरक्षण पर त्रिवेंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पढ़े पूरी खबर | Nation One

उत्तराखंड में अपने शासनकाल के 3 साल पूरा होने पर त्रिवेंद्र रावत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी सेवाओं में पदोन्नति पर रोक को खत्म कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने पदोन्नति में लागू होने वाले आरक्षण को भी खत्म कर दिया है।

वहीं सरकार के फैसले से जनरल-ओबीसी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है, वह इस मांग को लेकर काफी समय से हड़ताल पर थे। जो शासन के इस आदेश के बाद अब खत्म कर दी गई है।

आपको बता दें कि प्रदेश में जनरल-ओबीसी के कर्मचारी दो मार्च से पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।

कर्मचारियों की यह भी मांग थी कि पदोन्नति में लगी रोक हटाई जाए और आरक्षण खत्म करने के साथ रोस्टर में की गई नई व्यवस्था को यथावत रखा जाए।

कर्मचारियों के उग्र होते आंदोलन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने बुधवार को यह फैसला लिया। सरकार ने हड़ताल खत्म करने की काफी कोशिशें की थी लेकिन कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े रहे थे।