Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Orissa
  3. Train Accident : इतने शवों की अभी तक नहीं हुई पहचान, CBI जांच शुरू | Nation One
 Train Accident : इतने शवों की अभी तक नहीं हुई पहचान, CBI जांच शुरू | Nation One
Orissa

Train Accident : इतने शवों की अभी तक नहीं हुई पहचान, CBI जांच शुरू | Nation One

June 6, 2023 304

Train Accident : ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद रेल यातायात बहाल हो गया है, लेकिन अस्पतालों में अब भी 101 शव ऐसे हैं, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे और स्वास्थ्य विभाग के लिए अब यह काम बड़ी चुनौती बन गया है।

मृतकों के फोटो जारी कर लोगों से अपील की गई है कि पहचान करने की कोशिश करें। भीषण रेल हादसे में अब तक 275 लोगों की मौत हुई है जबकि 1000 से अधिक घायल हुए हैं। दुर्घटना में कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पास ही दूसरी लाइन से गुजर रही यशवंतपुर एक्सप्रेस एसएमवी-बेंगलुरु-हावड़ा के आखिरी डिब्बों से टकरा गए थे।

Train Accident : अस्थियों का ससम्मान विसर्जन हरिद्वार में

इस बीच, जान गंवाने वाले उन लोगों के शवों का दाह संस्कार के बाद अस्थियों का ससम्मान विसर्जन हरिद्वार में किया जाएगा, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। श्री देवोत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल नरेन्द्र ने यह जानकारी दी

उन्होंने कहा, अस्थि कलशों को बालेश्वर से एकत्र कर पहले दिल्ली लाया जाएगा। फिर उन्हें दिल्ली से ले जाकर आठ अक्टूबर को हरिद्वार के कनखल के सती घाट से विधि विधान से विसर्जित किया जाएगा।

इसके लिए एक पत्र ओडिशा सरकार को भेज दिया गया है, जिसमें सरकार से अंतिम संस्कार के बाद अस्थियों को उन्हें सौंपने का आग्रह किया गया है। इसके लिए समिति का एक दल जल्द ओडिशा रवाना होगा।

Train Accident : सीबीआई कर रही जांच

इस बीच, सोमवार से सीबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी। सोमवार को CBI की 10 सदस्यीय टीम के घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू करने की खबर है। खुर्दा रोड डिवीजन के डीआरएम रितेश राय ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार CBI की जांच आरंभ हो चुकी है।

इस बीच रेलवे संरक्षा आयुक्त ने भी घटनास्थल पर कंट्रोल रूम, सिग्नल रूम और सिग्नल प्वाइंट की जांच की। दुर्घटना की जांच सीबीआइ से कराने पर विपक्ष की आपत्ति पर सरकार से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि शुरुआती जांच में जानबूझकर सिस्टम से छेड़छाड़ के स्पष्ट संकेत मिले हैं। इस कारण केंद्रीय एजेंसी से गहन जांच कराने की आवश्यकता महसूस की गई है।

Also Read : Balasore Train Accident : बालासोर में भीषण ट्रेन हादसे की वजह आई सामने, पढ़ें | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Orissa

Balasore Train Accident में CBI का एक्शन, रेलवे

by nationone_author July 8, 2023

Balasore Train Accident : बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में सीबीआई ने तीन रेलवे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। तीनों

West Bengal

Accident : बंगाल के बांकुड़ा में मालगाड़ियों की

by nationone_author June 25, 2023

Accident : पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया है। ओंडा में दो मालगाड़ियों की

Orissa

Balasore Train Accident : CBI पूछताछ के बाद

by nationone_author June 20, 2023

Balasore Train Accident : ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे की जाँच कर रहे केंद्रीय जाँच ब्यूरो ने

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy