Tuesday October 3, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. India
  3. Tomato Price Hike : देशभर में टमाटर ने किया लोगों को ‘लाल’, इतनी पहुंची कीमत | Nation One
 Tomato Price Hike : देशभर में टमाटर ने किया लोगों को ‘लाल’, इतनी पहुंची कीमत | Nation One
India

Tomato Price Hike : देशभर में टमाटर ने किया लोगों को ‘लाल’, इतनी पहुंची कीमत | Nation One

June 28, 2023 490

Tomato Price Hike : मानसून के दस्तक देते ही टमाटर के तेवर लाल हो गए हैं। मानसून आने से पहले ही कई राज्यों में बेमौसम बारिश ने टमाटर की फसल को प्रभावित कर दिया था और इस कारण टमाटर अब किचन से गायब हो गया है।

बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। बेंगलुरु में टमाटर फिलहाल 100 रुपए किलो तक पहुंच गया है, वहीं मध्य प्रदेश और पंजाब में भी टमाटर 70 रुपए प्रति किलो के भाव तक पहुंच गया है।

Tomato Price Hike : कानपुर में 100 रुपए किलो टमाटर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी टमाटर की कीमतें मंगलवार को छूती दिखी। एक टमाटर विक्रेता का कहना है हम टमाटर 100 रुपये किलो बेच रहे हैं। बारिश के कारण कीमतें बढ़ गई हैं। दिल्ली सब्जी मंडी भाव बढ़े हैं।

दिल्ली के कारोबारी मोहम्मद राजू ने कहा कि टमाटर 80 रुपये किलो बिक रहा है। पिछले दो-तीन दिनों में रेट अचानक बढ़ गया है। भारी बारिश के कारण कीमत में अचानक बढ़ोतरी हुई है। बारिश ने टमाटर को नष्ट कर दिया है।

Tomato Price Hike : अभी और महंगा होगा टमाटर

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में टमाटर के दाम और अधिक बढ़ सकते हैं। दिल्ली के एक विक्रेता ने बताया, “टमाटर का दाम अभी 80 रुपए किलो चल रहा है।

बारिश ने सभी फसल खराब कर दी इसलिए माल कम है और माल की कमी होने के कारण टमाटर पिछले 4 दिनों में महंगा हो गया है।

Tomato Price Hike : रसोई का बजट बिगड़ा

टमाटर की कीमतों ने रसोई का बजट गड़बड़ा दिया है। थोक मार्केट में टमाटर 65 रुपए से 70 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है।

वहीं रिटेल दुकानों पर टमाटर 100 रुपए किलो तक बेचा जा रहा है। इंदौर-भोपाल जैसे शहरों में भी टमाटर 80 से 100 रुपए बिक रहा है।

Tomato Price Hike : साइक्लोन बिपरजॉय से फसल को नुकसान

इस साल गर्मी में कई राज्यों में बेमौसम बारिश ने जहां टमाटर की फसल को प्रभावित किया, वहीं हाल ही आए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण भी टमाटर की फसल पर भारी असर हुआ क्योंकि टमाटर की पैदावार गुजरात और महाराष्ट्र में काफी ज्यादा होती है।

Also Read : Price Hike : दिवाली से पहले जोरदार झटका, आज से बढ़ गए CNG-PNG के दाम | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
India

LPG Price Hike : आम आदमी को बड़ा

by nationone_author October 1, 2023

LPG Price Hike : त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। अक्टूबर महीने की पहली

Delhi

जब वोट लगे घटने, तो चुनावी तोहफे लगे

by nationone_author August 30, 2023

LPG Price : रक्षाबंधन से ठीक पहले नरेंद्र मोदी सरकार ने देशवासियों को महंगाई पर बड़ी राहत दी है। दरअसल,

India

NEWS : फिर टमाटर की कीमतें छूने लगी

by nationone_author August 3, 2023

NEWS : देश में टमाटर की कीमतें एक बार फिर आसमान छू रही हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 259

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : मामूली विवाद में चाचा ने

Uttarakhand

Uttarakhand : दो दिन में यहां मिली

Uttarakhand

Haridwar : नौकरी लगाने के नाम पर

Crime

Crime : जल्द अमीर बनने के लालच

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy