आज होगा अंतरिक्ष में अलग नजारा, पृथ्वी के पास होगा मंगल ग्रह | Nation One

ग्रहों की दुनिया भी बड़ी अजीब होती है, जिसे समझना बहुत ही मुश्किल होता है। आज एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना घटेगी और सौर मंडल में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। बता दें कि, मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब होगा और अपने उज्जवल नारंगी रंग में दिखाई देगा। ज्योतिष शोधार्थी और एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी का कहना है कि, इसमें अद्भुत बात यह है कि इस दिन मंगल सूर्य के विपरीत होगा और पृथ्वी सीधे मंगल और सूर्य के बीच स्थित होगी।

उनके अनुसार जो लोग इस बार इस खगोलीय घटना को और इस अद्भुत नजारे को सौरमंडल में देखने से चूक जाएंगे, उन्हें 15 साल और इंतजार करना पड़ेगा। ऐसा नजारा अब 11 सितंबर 2035 में देखने को मिलेगा। गुरमीत बेदी ने बताया कि सबसे विहंगम व सबसे अद्भुत नजारा यह भी होगा कि मंगलवार को शाम के समय जब पश्चिम में सूर्य अस्त हो रहा होगा तो पूर्व में मंगल उदय हो रहा होगा।