बालों को सफेदी से है बचाना तो इस खास किस्म की गोभी को डाइट में करें शामिल | Nation One

बालों को सफेदी से है बचाना तो इस खास किस्म की गोभी को डाइट में करें शामिल

नई दिल्ली : महिला, पुरुष या फिर बच्चे आजकल गलत दिनचर्या और खानपान की वजह से उम्र से पहले कमजोर और बूढ़े नजर आने लगते हैं। ऐसा तभी होता है जब हम अपनी सेहत का सही से ध्यान नहीं रख  पाते हैं। जिससे हमारा इम्युनिटी सिस्टम कमजोर पड़ने लगता हैं। गलत दिनचर्या और खानपान की वजह से बच्चे और जवान सभी उम्र से पहले बूढ़े हो जा रहे हैं। 

ये तो हम सभी जानते हैं हमारे गलत खानपान का असर हमारी बॉडी पर ही नहीं बल्कि हमारे बालों पर भी पड़ता हैं। आजकल युवा वर्ग से लेकर बच्चों  तक के बाल उम्र से पहले सफेद हो जाते हैं। बाल  की सफेदी से सभी युवा  परेशान है। जिसके लिए वह मार्किट में आये कई तरह के शैम्पू और दवाएं भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

लेकिन अपने खाने और दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें लगातार बालों की सफेदी से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में अगर डॉक्टर्स की मानें तो बालों की सफ़ेद होने की वजह  विटामिन बी 12, आयोडीन और जिंक जैसे तत्वों की कमी है। 

ऐसे में अगर आपको अपने सफ़ेद बालों से छुटकारा पाना है तो आपको अपने डाइट में बदलाव करना पड़ेगा। जैसे अब से अपने डाइट में हेल्दी चीजों  विटामिन बी, विटामिन बी 6 और विटामिन 12 बी से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। ये न सिर्फ आपके बालों को सफेद होने से बचाएंगे बल्कि आपकी सेहत का ख्याल रखने में भी मदद कर सकते हैं।

दरअसल बालों में मेलनिन नाम का पिग्मेंट पाया जाता है।  जो एक उम्र के बढ़ने के  साथ-साथ बनना कम हो जाता है और बाल सफेद होने लगते हैं। तब आपके शरीर को हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट की आवश्यकता होती है। ऐसे में चलिए आज हम आपको कुछ हेल्दी डाइट के बाजरे में बताएंगे जिसे खाने से आपके बाल सफेद होना बंद हो जाएंगे।  

बालों को सफेद होने से बचाएंगे ये हेल्दी फूड्स 

करी पत्ता : 

करी पत्ता हमारे स्वास्थ्य के हिसाब से बहुत हेल्दी माना जाता है। करी पत्ते में आयरन और फॉलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है। अगर हम रोजाना अपने खाने में करी पत्ते का इस्तेमाल करते हैं तो, इस से हमारे बाल जल्दी सफ़ेद होने से बच जाएंगे। 

पालक :

पालक एक  हरी पत्तेदार सब्जी है। इसे आयरन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। पालक में आयरन के अलावा प्रचूर मात्रा में फोलिक एसिड मौजूद है, जो बालों को उम्र से पहले सफेद होने से बचाते हैं।

ब्लूबेरी :

ब्लूबेरी खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होती, बल्कि सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है. बालों को सफेद करने वाले विटामिन बी 12, आयोडीन और जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी को ब्लू बेरी के सेवन से दूर किया जा सकता है। जिसकी वजह से हमारे घने और काले भी हो सकते हैं।

ब्रोकली :

ब्रोकली को हम हरी गोभी के नाम से जानते हैं। यह भी एक प्रकार की सब्जी होती हैं। ब्रोकली को सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। ब्रोकली में मौजूद फोलिक एसिड बालों को उम्र से पहले सफेद होने से बचाते हैं। इतना ही नहीं यह हमारे बालों को की जड़ों को मजबूती भी प्रदान करते हैं।