Toothache Tips : दांतों के असहनीय दर्द से पाएं 15 मिनट में आराम, बस अपनाएं ये घरेलू नुस्खे | Nation One

Toothache Tips

Toothache Tips : आजकल के अनहैल्दी खाने और बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण दांतों में दर्द होने जैसी समस्याएं बहुत ही आम सी बात हो गई है। यह समस्या सुनने और पढ़ने में जितनी छोटी लगती है। असल में यह उतनी ही गंभीर और दर्दनाक भी है।

दांत में दर्द का सामना कर रहा व्यक्ति ही महसूस कर सकता है कि ये समस्या कितनी असहनीय दर्द देती है। दांत दर्द से पीड़ित होने पर व्यक्ति के लिए अक्सर बात करना खाना पीना मुश्किल हो जाता है।

इसे आमतौर पर दाढ़ या जड़ में दर्द के रूप भी जाना जाता है। कभी कभी दर्द इतना तेज होता है कि मुंह में सूजन आ जाती है। आज की इस खबर में हम आपको इसी समस्या का इलाज बताने जा रहे हैं

आइये जानते हैं दांतों में दर्द क्यों होता है और इसके उपचार के लिए घरेलू उपाय क्या हैं

Toothache Tips : इन कारणों से होता है दांत में दर्द

दांत दर्द अक्सर कठोर भोजन खाने के कारण होता है साथ ही दांतों में बेक्टीरिया भी इंफेक्शन का कारण बनते हैं। दांत के अंदर गूदा होता है जो टिशूज और ब्लड वेसल्स से भरा होता है।

ये गूदेदार नसें आपके शरीर में सबसे सेंसिटिव होती हैं। जब ये नसें बैक्टीरिया से संक्रमित हो जाती हैं तो उनमें असहनीय दर्द होता है।

Toothache Tips : गर्म पानी और नमक

नमक एक नेचुरल कीटाणुनाशक है गर्म पानी में नमक डालकर उबालने से तुरंत खुशबू आती है। अगर आप इस प्रोसेस को दिन में बार करते हैं तो आपके दांत का दर्द कुछसमय में ठीक हो जाएगा।

Toothache Tips : बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा दांत के दर्द से राहत दिलाने में मददगार होता है। इसके लिए आपको बस अपने रोजाना इस्तेमाल करने वाले टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाना है और सीधे दर्द वाले दांत पर लगाना है। इससे “आपको मिनटों में दर्द से राहत मिलेगी।

Toothache Tips : बर्फ

बर्फ किसी भी प्रकार की सूजन को ठीक करने में उपयोगी होती है अगर आपके दांत में दर्द है तो अपने गाल के किनारे पर आइस पैक लगाएं। ऐसा कम से कम 1 मिनट तक करें। आपको बहुत जल्द फर्क दिखने लगेगा।

Toothache Tips : वनीला एक्सट्रेक्ट

अगर आपको लगता है कि वेनिला का इस्तेमाल महज शेक केक या आइसक्रीम में ही किया जाता है तो आप बिल्कुल गलत सोचते हैं। आप इस टेस्टी वनीला एक्सट्रेक्ट से अपने दांत के दर्द का इलाज भी कर सकते हैं।

इसके लिए आपको बस एक कॉटन बॉल पर वेनिला एक्सट्रेक्ट की कुछ बूंदें डालें और इसे दर्द वाले दांत पर लगभग 1 मिनट के लिए लगाए रखें। बाद में आप महसूस करेंगे कि दर्द धीरे धीरे कम हो रहा है।

Toothache Tips : लौंग

भारत में दांत के दर्द का सबसे बेहतरीन और पुराना इलाज लौंग है पीढ़ियों से दांत के दर्द में लौंग लगाने की सलाह दी जाती रही है।

दर्द वाले दांत के ठीक ऊपर एक पूरी लौंग रखने से आपको दर्द से राहत मिल सकती है। इसके जीवाणुरोधी और एंटीसेप्टिक गुण संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं।

Also Read : Knuckle Cracking : उंगलियां चटकाना है कितना खतरनाक, जानें क्या है नुकसान, ऐसे पाएं छुटकारा | Nation One