Monday March 20, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ Nation One News | नेशन वन न्यूज़
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Uttar Pradesh
  3. टिकैत की चेतावनी, कहा- अजय मिश्रा का इस्तीफा नहीं तो यहीं से करेंगे आंदोलन | Nation One
 टिकैत की चेतावनी, कहा- अजय मिश्रा का इस्तीफा नहीं तो यहीं से करेंगे आंदोलन | Nation One
Uttar Pradesh

टिकैत की चेतावनी, कहा- अजय मिश्रा का इस्तीफा नहीं तो यहीं से करेंगे आंदोलन | Nation One

October 12, 2021 155

लखीमपुर : लखीमपुर में हिंसा के दौरान मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में तिकुनिया पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर आंदोलन करने की चेतावनी दे दी। अब उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का इस्तीफा नहीं होता है तो वे यहीं से आंदोलन की घोषणा करेंगे।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में एक बड़ी पंचायत की जाएगी। उसके बाद किसानों के अस्थि कलश देश के हर जिले में जांएगे और लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। राकेश टिकैत ने बताया कि 24 अक्टूबर को अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी। इसके बाद सभी लोग 26 को लखनऊ पहुंचेंगे।

वहीं दूसरी तरफ आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी भी केंद्री गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग कर रही हैं।

उन्होंने एक ट्वीट कर पूछा कि बेटा किसानों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार है तो मंत्री को पद पर बने रहने का अधिकार है? प्रियंका ने कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी जरूरी है। प्रियंका ने प्रधानमंत्री को ट्वीट टैग करते हुए लिखा कि अपने मंत्री को संरक्षण देना बंद करिये।

इससे पहले सोमवार को प्रियंका गांधी ने गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग करते हुए लखनऊ में मौन व्रत किया था। प्रियंका के साथ ही लखनऊ में कई बड़े नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी यहां पर धरना दिया।

लखनऊ के साथ ही यूपी के सभी जिलों के अलावा देश के अलग अलग हिस्सों में भी कांग्रेसियों ने राजभवन के सामने धरना दिया। सभी ने लखीमपुर कांड में केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा मांगा है।

दूसरी तरफ मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की 72 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड शुरू हो चुकी है। आशीष से पूछताछ करने के लिए एसआईटी ने सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है।

वारदात के वक्त आशीष कहां था? क्योंकि शनिवार को हुई पूछताछ में आशीष 3 अक्टूबर को 2 बजकर 20 मिनट से 3 बजकर 46 मिनट तक की अपनी मौजूदगी का सबूत नहीं दे पाया था।

Previous post
Next post

nationone_author

author

Search
Ads
More Stories
Uttar Pradesh

Lakhimpur Violence : आशीष मिश्रा समेत 13 पर

by nationone_author December 7, 2022

Lakhimpur Violence : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया इलाके में हुई हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी

Rakesh Tikait
Uttar Pradesh

Rakesh Tikait के बिगड़े बोल, सवाल पुछने पर

by nationone_author June 12, 2022

Rakesh Tikait : भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बुलंदशहर में आयोजित

Bku Panchayat
Haryana

Bku Panchayat : किसान नेता Rakesh Tikait के

by nationone_author May 31, 2022

Bku Panchayat : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के ऊपर बेंगलुरु में काली स्याही फेंके जाने के

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news india lockdown lucknow nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi state government uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Paper Leak : 50 हजार का इनामी

Uttarakhand

Uttarakhand : CM धामी हरिद्वार ऋषिकुल आयुर्वेद

Uttarakhand

Uttarakhand : CM धामी ने महाराजा अग्रसेन

Uttarakhand

Uttarakhand : क्रीडा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy