
इस बार मकर संक्रांति के दिन करें ये काम, चमक जाएगी आपकी भी किस्मत
देहारदून: जब भगवान सूर्यदेव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे संक्रमण या संक्रांति कहा जाता है। संक्रांति का नामकरण उस राशि से होता है, जिस राशि में सूर्यदेव प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव धनु राशि से अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए इस दिन ये तीन काम करने से आपकी किस्मत के तारे चमक जाएंगे।इस दिन तिल, गुड़ और खिचड़ी को दान करने का विशेष महत्व है। आप इन चीजों का दान करेंगे और खुद भी इसका सेवन करेंगे तो आपको सौ गुना ज्यादा फल मिलेगा।
चावल और काली उड़द की दाल का दान इस दिन जरूर करना चाहिए।इस दान के साथ ही गंगा स्नान और भगवान सूर्य की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। उन्हें जल देकर अर्घ्य देकर निकालें। साथ ही किसी गरीब या पंडित को उस लोटे का दान कर दें। ध्यान रहे शुभ मुहूर्त में आप दान करेंगे तो अधिक फलदायी होगा।इस दिन सूर्य शनि की राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए अगर इस दिन शनिदेव की भी पूजा की जाएगी तो लाभकारी होता है। इस दिन आप काले तिल के साथ ही शनिदेव के आगे सरसों के तेल का दिया जलाएंगे तो आपको दोगुना फल मिलेगा।