इस गर्मी खुद को रखना है तरोताजा, तो खाएं टमाटर और तोरई ताजा-ताजा | Nation One

नई दिल्ली : इस चिलचिलाती धूप व गर्मी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में अब हमें गर्मी से बचने के लिए अपने डाइट प्लान में कुछ बदलाव करना चाहिए। जिससे इस गर्मी के मौसम में भी खुद को तरोताजा रख सकें।

जानकारी के मुताबिक बता दें गर्मी के मौसम में खान-पान का सेहत पर बहुत गहरा असर पड़ता हैं। इस मौसम में आपकी जरा सी लापरवाही आपको बिस्तर पर पहुंचा सकती है। 

इस मौसम में ज्यादातर लोगों को डिहाइड्रेशन हो जाता है और विटामिन, मिनरल्स की कमी होने लगती है। ऐसे में चलिए आज हम आपको बताएंगे किन-किन चीजों को खाकर आप खुद को तरोताजा रख सकते हैं।

टमाटर

जानकारी के मुताबिक टमाटर एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन C से भरपूर होते हैं। इनमें लाइकोपीन जैसे फायदेमंद फाइटोकैमिकल्स भी होते हैं, जो कैंसर जैसी क्रोनिक डिजीज को करने में मदद करते हैं। यही वजह है गर्मियों के मौसम में इन्हे सलाद के रूप में खाने से हमें ताजगी का एहसास होता है।

तोरई

गर्मियों के मौसम में तोरई की सब्जी जरूर खाएं। तोरई में पेक्टिन नाम का फाइबर होता है जो दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। ये कोलेस्ट्रॉल को भी तेजी से कम करता हैं। 

दही 

आपको बता दें  दही पूरी तरह से प्रोटीन से भरा हुआ है। दही गमरियों के मौसम में हमें अंदर से ठंडा रखने का काम करता है।

दही में पाया जाने वाला प्रोटीन पेट को भरा रखता है और इसे खाने खाने के बाद बहुत देर तक भूख नहीं लगती है। इस तरह आप कुछ भी अनहेल्दी खाने से बच जाते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। 

तरबूज

तरबूज गर्मियों में हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। यह गर्मियों में शरीर को ठंडा करने और डिहाइड्रेशन दूर करने का काम करता है।

तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और इसे खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती है। तरबूज में लाइकोपीन भी होता है जो स्किन को धूप से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। 

संतरा

आपको बता दें संतरे में खूब सारा पोटैशियम होता है जो गर्मियों के मौसम में बॉडी के लिए बेहद जरुरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मी के मौसम में पसीने के जरिए पोटैशियम बाहर निकल जाता है जिससे मांसपेशियों में ऐंठन होने की संभावना बढ़ जाती है।

इस मौसम में संतरा खाने से बॉडी में पोटैशियम की जरूरी मात्रा बनी रहती है। संतरे में 80 फीसदी जूस होता है जो आपको अंदर से हाइड्रेटेड रखता है। 

ब्लैकबेरीज और रेस्पबेरीज –

ब्लैकबेरीज को फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। छोटे सा दिखने वाला बेरी कई गुणों से भरा हुआ है। ये विटामिन C से भरपूर होता है। एक कप बेरीज में 8 ग्राम फाइबर पाया जाता है।

सेब, अंजीर और नाशपाती

ये तीनों चीजें फाइबर से भरपूर होती हैं। इसके ज्यादा पोषक तत्वों के लिए इसे छिलके समेत ही खाएं। खाने से पहले इसे अच्छे से धो लें दो मध्यम आकार के अंजीर में 1.5 ग्राम फाइबर होता है। 

ग्रीन टी

गर्मियों के दिनों में ग्रीन टी आपको हाइड्रेटेड रखने का काम करती है।  वहीं डॉक्टरों की माने तो  ग्रीन टी कैंसर से लड़ती है, दिल की बीमारी का खतरा कम करती है, कोलेस्ट्रॉल घटाती है और मेटाबॉलिज्म को ठीक करती है।

अगर आप गर्मी के दिनों में गर्म पानी में ग्रीन टी नहीं पी सकते हैं तो कोई बात नहीं आप इसे ठंडा करके भी पी सकते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

कच्चा सलाद

अगर आपको अपनी बॉडी को हेल्दी और स्वास्थ्य बनाना है तो आपके लिए कच्चे सलाद खाना बेहद जरुरी हैं। ऐसे में इस मौसम में हरी पत्ते वाली सब्जियों का सलाद जरूर खाएं।

नारंगी और हरे रंग की सब्जियों में कैरोटीनॉयड होता है जो बॉडी में विटामिन A बनाने का काम करता है। ये स्किन को तेज धूप से होने वाले नुकसान से भी बचती हैं।

अपने सलाद में गाजर, खुबानी, तरबूज, टमाटर, अंगूर, और अंडे की जर्दी मिलाकर आप इसे और हेल्दी और टेस्टी बना सकते हैं। 

नट्स

खरे मेवे तो हम हर मौसम में खा सकते हैं, लेकिन गमरियों में मुठ्ठीभर मेवे खा कर हम अपनी बॉडी हो एनर्जेटिक रख सकते हैं। वैसे मुठीभर मेवे जरूर खाएं।

बादाम, काजू और मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होता है। ये कोलेस्ट्रॉल को स्तर को कम करता है। और आपको बॉडी को अंदर से हेल्दी रखता है।