इस होली बदल जाएगी आपकी किस्मत, अगर करेंगे इन रंगो का उपयोग

इस होली बदल जाएगी आपकी किस्मत, अगर करेंगे इन रंगो का उपयोग

देहरादून: होली रंगों का त्योहार है और इस पर्व पर हर रंग का अपना महत्व है। सात रंगों की सृष्टि में हर एक रंग हमारे जीवन पर असर छोड़ता है। वास्तु शास्त्र में बताए गए उपायों से आप अपने अनुसार होली खेलने के लिए किसी भी खास रंग का चयन कर सकते हैं। होली खेलते समय यदि अपने अनुसार रंगों का उपयोग किया जाए तो इससे सफलता, सुख-समृद्धि आती है।

यह भी पढ़ें: इस बार होली पर सालों बाद बना मातंग योग, जानिए होलिका दहन का शुभ समय

आइए जानते हैं इनके बारे में…..

  • मानसिक रूप से मजबूती प्राप्त करने के लिए गुलाबी रंग से होली खेलें।
  • पीला रंग भगवान श्रीकृष्ण को पसंद है। सोना, चांदी का व्यापार करने वालों को पीले रंग से होली खेलना शुभ माना जाता है।
  • लाल रंग से होली खेलने से माना जाता है कि स्वास्थ्य और यश में वृद्धि होती है। भूमि से जुड़े कार्य करने वालों को लाल रंग से होली खेलनी चाहिए।
  • व्यापारी, शिक्षक, वकील, विद्यार्थी, लेखक को हरे रंग से होली का त्योहार मनाना चाहिए।
  • अभिनेता या राजनीति से जुड़े लोगों को नीले रंग से होली खेलनी चाहिए
  • कुमाऊंनी होली में केसरिया रंग का प्रयोग किया जाता है।
  • हरा रंग बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर इंजीनियर हरे रंग का प्रयोग होली खेलने के लिए कर सकते हैं।