साउथ के मशूहर विलेन प्रकाश राज की लोकसभा चुनाव में होगी एंट्री, ट्टीट कर बताई ये बात

साउथ के मशूहर विलेन प्रकाश राज की लोकसभा चुनाव में होगी एंट्री, ट्टीट कर बताई ये बात

दिल्ली: साउथ की फिल्मों मेें अपनी दमदार एक्टींग से अपनी फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता प्रकाश राज की अब राजनीति में एंट्री होगी। बता दें कि सिंघम’ जैसी कई दमदार फिल्मों में विलेन का करदार निभाने वाले ऐक्टर प्रकाश राजसाल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बतौर उम्मीदवार खड़े होंगे। उन्होंने इसका ऐलान करते हुए कहा कि वे आने वाले लोकसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे। ऐलान करने के लिए अभिनेता ने टि्वटर का सहारा लिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘सभी को नए साल की शुभकामनाएं, एक नई शुरुआत, ज्यादा जिम्मेदारी… आने वाले लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप उतरूंगा। सीट की जानकारी जल्द ही दे दी जाएगी। अबकी बार जनता की सरकार’

यह भी पढ़ें: सीएम रावत और राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

बता दें, प्रकाश राज सियासी गलियारों में काफी चर्चा में रहते हैं। प्रकाश राज की गिनती उन अभिनेताओं में होती है, जो राजनीतिक टिप्पणी करने से भी नहीं चूकते। अभिनेता प्रकाश राज ने कई बार मोदी सरकार की आलोचना भी की है।  प्रकाश राज देश के मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं।