जानें कब है साल का तीसरा चंद्रग्रहण, क्या इससे जुड़ी खास बातें | Nation One
5 जुलाई को 2020 का तीसरा चंद्रग्रहण लगने वाला है। बता दे की इससे पहले 21 जून को 10:25 मिनट पर भारत मे सुर्यग्रहण लगा था। जिस्में ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा देखने को मिला था।
वही 2020 का तीसरा चंद्रग्रहण 5 जुलाई को अफ्रीकी महादीप, अटलांटिक महासागर, प्रशांत महासागर, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका और हिंदमहासागर जैसी जागाहों पर देखने को मिलेगा। वही भारत में इसका प्रभाव नही देखा जाएगा।
भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 5 जुलाई को सुबह 8 बजकर 38 मिनट पर शुरु होगा और 11 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा, तो वही 9 बजकर 59 मिनट पर यह ग्रहण अपने असली रुप मे देखा जाएगा। यह एक उपछाया चंद्रग्रहण है इसलिए सुतक मान्य नहीं होगे।
चंद्रग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें
माना जाता है कि ग्रहण लगने से पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है। तो वही सूतक काल लगने के बाद से कुछ खाना भी नहीं चाहिए।
कहते है की ग्रहण पोषक तत्वों को प्रभावित कर सकता है, इसलिए खाना पकाने की भी मनाही होती है।
कुछ लोग पूरे ग्रहण के दौरान व्रत रखते हैं तो वही बीमार लोगों को पूरी तरह से उपवास नहीं रखना चाहिए।
वही गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान सात्विक भोजन लेने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान पानी में 8-10 तुलसी के पत्ते डालकर उसे उबाल कर पीना चाहिए।
आपको बता दे की 5 जुलाई को लगने वाले चंद्रग्रहण के बाद अगला चंद्रग्रहण ठीक 5 महीने 25 दिन बाद 30 नवंबर को लगेगा। जबकि इसके बाद 14 दिसंबर 2020 को पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। यह ग्रहण भी भारत में नहीं देखा जाएगा।