भारत में शादी समारोहों के दौरान पारंपरिक स्थानीय गीतों से अधिक फिल्मी गानों को पसंद किया जाता है। परिधानों से लेकर शादी की सजावट तक बॉलीवुड फिल्मों की तरह होती है। यदि बात की जाए शादी के गीतों की तो बॉलीवुड के गाने ही तो शादी में शमा बांधते हैं क्योंकि बिना नाच गाने के तो शादी पूरी ही नहीं हो सकती। तो आज हम आपके लिए लेकर आए है बॉलीवुड के पसंदीदा गीत जो अक्सर शादियों के दौरान सुने जा सकते हैं।
-मेहंदी लगा के रखना
फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का यह गाना शादी के दौरान सबसे अधिक पसंद किया जाता है। क्योंकि यह गीत सबसे प्रसिद्ध शादी सांग है। यह गाना शाहरुख़ और काजोल के ऊपर फिल्माया गया है। इस गाने की सबसे अच्छी पार्ट है पायल की छन-छन से इस गाने की शुरुआत। यह सांग सबसे पुराना वेडिंग सांग है लेकिन अभी भी कोई शादी ऐसी नहीं होगी जिसमें यह गीत ना बजे। इस गाने में शादी से पहले होने वाली मेंहदी की रस्म को दिखाया गया है।
-लंदन ठुमुकदा
‘क्वीन‘ का यह गीत साल 2014 में शादी का नंबर वन रहा। इस गाने के बजने के बाद हर कोई डांस फ्लोर पर आने के लिए मजबूर हो जाता है। इस गाने को अमित त्रिवेदी ने कम्पोज किया है। इस गाने का लुक एंड फील बहुत ही वास्तविक है। इस सांग का ‘लट्ठे दी चादर’ शब्द इस फिल्म की पंजाबी वेडिंग होने का प्रमाण है।
-बोले चूड़ियाँ
फिल्म ‘कभी ख़ुशी कभी गम’ का यह गाना लड़कियों का पसंदीदा है। इस गाने पर हर दुल्हन और दुल्हन के घर वाले जरुर नाचते हैं।यह सांग पंजाबी बीट्स पर बना हुआ है और जिस गाने में पंजाबी बीट्स हो उस पर डांस करने से कौन अपने पैरो को रोक सकता है। इस गाने में करीना के डांस को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है।
-साजन जी घर आए
फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से है यह मनमोहक गीत। एक ऐसा गीत है जिसमें दुल्हन को तंग किया जाता है।यह गाना एक दूल्हे पर फिल्माया गया है। जो अपनी दुल्हन को लेने के लिए आया है। इस गाने में सलमान ने गज़ब का नृत्य किया है।