आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलती बस बनी आग का गोला, 50 यात्री थे सवार | Nation One

उत्तर प्रदेश के इटावा में उसरहर थाने के पास आगरा लखनऊ हाईवे पर आज एक बड़ा हादसा हुआ।  बिहार के पूर्णिया से दिल्ली जा रही स्लीपर बस जल कर खाक हो गयी। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही ताखा के उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक और उसराहार थाना प्रभारी अमरपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

रिपोर्ट : साहिल भारती, ब्यूरो चीफ