फिर कोरोना की चपेट में आए अर्जुन कपूर और बहन अंशुला, मलाइका का भी होगा टेस्ट | Nation One

कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में भी पहुंच गया है। बेबो यानि करीना कपूर खान के बाद अब खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

अर्जुन और अंशुला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही दोनों क्वारनटीन हो गए हैं। इसके साथ ही एक्टर और उनकी बहन से उन सभी लोगों से अपील की है जो कुछ दिनों पहले से अब तक इनके कॉन्टेक्ट में आए हैं कि वो भी टेस्ट करवालें।

बता दें, अर्जुन और अंशुला के साथ ही रिया कपूर और उनके हसबेंड करण बूलानी का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट दोबारा किया जाएगा।

अर्जुन हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के घर क्रिसमस पार्टी मनाने गए थे। इस पार्टी में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और करीना कपूर भी मौजूद थीं जो पहले ही कोरोना की चपेट में आ चुकीं थी और अभी रिकवर करी हैं।