पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से ठिठुर रहा समूचा उत्तराखंड, बढ़ रही कड़ाके की ठंड..

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से ठिठुर रहा समूचा उत्तराखंड, बढ़ रही कड़ाके की ठंड..

देहरादून: उत्तराखंड में अब दिन- प्रतिदिन मौसम का मिजाज बदलने लगा है। हल्की से बारिश के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। जिससे तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट आ गई है। मौसम के करवट बदलने से समूचे प्रदेश में कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है।

यह भी पढ़ें: देहरादून: बेकाबू बाइक पीलर से टकराई, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

वही आज भी बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के अलावा उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी में सुबह से भारी बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा कुमाऊं में भी ऐसे ही हालात हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी कई इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से ठिठुर रहा समूचा उत्तराखंड, बढ़ रही कड़ाके की ठंड..

उत्तराखंड में बुधवार से शुरू हुआ बारिश और बर्फबारी का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव के कारण समूचा प्रदेश कड़ाके की ठंड के चपेट में आ गया है। इसके साथ ही आज मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने के बावजूद भी बर्फीली हवा कंपकंपी छुड़ा रही है।