
संजय राउत-कंगना के बीच जुबानी जंग तेज, कंगना बोलीं मुंबई लग रहा है पीओके | Nation One
अभिनेत्री कंगना रनौत ने शिवसेना नेता संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस को लेकर दिए बयान के बाद संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई आने में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। अब कंगना ने राउत को ट्वीटर के जरिए जवाब दिया है।
कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा, “शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की तरह क्यों लग रही है?”
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1301413968729210880
बता दें कि कंगना ने बॉलीवुड से ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कई बातें कही हैं। जिसके बाद बीजेपी नेता राम कदम ने कंगना के लिए सुरक्षा की मांग की थी। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार सुरक्षा दे सकती है, मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है।
वहीं कंगना के इस बयान के बाद संजय राउत ने कहा, “हम उनसे अपील करते हैं कि मुंबई ना आएं। आपके बयान से मुंबई पुलिस का अपमान हुआ है। गृह मंत्रालय को इसपर एक्शन लेना चाहिए।”