Monday October 3, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Uttar Pradesh
  3. इंतजार हुआ खत्म, इस दिन Ram Mandir में विराजमान होंगे रामलला, पढ़ें | Nation One
 इंतजार हुआ खत्म, इस दिन Ram Mandir में विराजमान होंगे रामलला, पढ़ें | Nation One
Uttar Pradesh

इंतजार हुआ खत्म, इस दिन Ram Mandir में विराजमान होंगे रामलला, पढ़ें | Nation One

August 21, 2023 213

Ram Mandir : उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर निर्माण काम जोरों पर चल रहा है। भव्य मंदिर का भूतल तैयार हो गया है। मंदिर का निर्माण कार्य रात-दिन हो रहा है। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट इस आयोजन को आजादी के बाद देश में सबसे बड़े उत्सव के रूप में मनाने की तैयारियों में जुटी है।

राम मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रहे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचे।

चंपत राय ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (निरंजनी) के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से मुलाकात की और मंदिर में भगवान राम की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

Ram Mandir : 16 से 24 जनवरी के बीच स्थापित होगी रामलला की मूर्ति

चंपत राय ने बताया कि अगले साल 16 जनवरी से 24 जनवरी के बीच शुभ मुहूर्त में मंदिर में भूतल पर निर्मित गर्भ गृह में भगवान राम की मूर्ति स्थापित होगी।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दो मंजिला राम मंदिर का भूतल पूरी तरह तैयार हो गया है। मूर्ति स्थापना के बाद श्रद्धालु मंदिर में राम लला के दर्शन कर सकेंगे।

Ram Mandir : श्रीराम के दर्शन अवश्य करें सभी हिंदू : चंपत राय

विश्व हिंदू परिषद के नेता और उपाध्यक्ष चंपत राय ने अभी संतों को मौखिक रूप से आमंत्रित कर रहे है। शुभ मुहूर्त निकलने के बाद नवंबर में देश के सभी संत समाज को मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भेजेंगे।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सालों की तपस्या, त्याग और संघर्ष के बाद हिंदू समाज का अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का स्वप्न साकार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी हिंदुओं को अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन अवश्य करने चाहिए। इस दिन से कई सालों से सभी इंतजार कर रहे थे।

Ram Mandir : देश के हर कोने में होगा राम महोत्सव

मंदिर के ट्रस्ट का कहना है कि इस अवसर को व्यापक और यादगार बनाया जाएगा। इस खास मौके पर पूरे देश में उत्तर से दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक भारत के हर कोने में राम महोत्सव मनाया जाएगा।

Ram Mandir : सभी धर्म के प्रतिनिधियों को निमंत्रण

इस समारोह में भाग लेने के लिए बौद्ध, जैन और सिख पंथ सहित अन्य धर्मों के प्रमुख धार्मिक लोगों और देशभर के तमाम धर्मावलंबी, बुद्धिजीवी, संत-महात्मा, समाजसेवी, शहीदों के परिजनों और देश के सभी आध्यात्मिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने की योजना है।

Also Read : Ram Mandir के उद्घाटन के लिए डेट हुई फाइनल, PM मोदी को भेजी गई तिथियां | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttar Pradesh

8वीं के छात्र ने पुलिस को दी Ram

by nationone_author September 20, 2023

Ram Mandir : बरेली पुलिस ने कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले एक छात्र को हिरासत में लिया है। इस बच्चे

Uttar Pradesh

Ram Mandir के उद्घाटन के लिए डेट हुई

by nationone_author August 3, 2023

Ram Mandir : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अभी चल रहा है। ऐसे में आपको बता

India World

Australia : सिडनी में एक बार फिर मंदिर

by nationone_author May 5, 2023

Australia : ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। पश्चिमी सिडनी के रोजहिल उपनगर

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : मामूली विवाद में चाचा ने

Uttarakhand

Uttarakhand : दो दिन में यहां मिली

Uttarakhand

Haridwar : नौकरी लगाने के नाम पर

Crime

Crime : जल्द अमीर बनने के लालच

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy