
पूर्व सीएम एनडी तिवारी के निधन पर राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित..
देहरादून: पूर्व सीएम एनडी तिवारी के निधन पर उत्तराखंड सरकरा ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उत्तराखंड सरकार के निर्देशानुसार पूर्व सीएम के सम्मान में 18 अक्टूबर से अगले तीन दिन तक राजधानी और जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम नहीं होंगे। और जो कार्यक्रम पहले से तय हैं,उन्हें रद्द घोषित किया जाएगा।
वही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वही उन्होनें कहा कि उत्तराखंड तिवारी के योगदान को कभी नहीं भुला पाएगा। नवोदित राज्य को आर्थिक और औद्योगिक विकास की रफ्तार से अपने पैरों पर खड़ा करने में तिवारी जी ने अहम भूमिका निभाई। तिवारी जी देश के वित्त मंत्री, उद्योग मंत्री और विदेश मंत्री जैसी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे सदैव दलगत राजनीति से ऊपर रहे। उन्होंने कहा कि तिवारी जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। सीएम ने उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
जरूर पढ़ें: नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ,दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अाखिरी सांस..
वही नवनिर्वाचित राज्यपार बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी जी का निधन राष्ट्र एवं समाज की अपूरणीय क्षति है। तिवारी जी एक लोकप्रिय जन नेता और कुशल प्रशासक थे। दो प्रदेशों के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया।