मैक्सिको में एक महिला द्वारा पुलिस स्टेशन में अजीबोगरीब शिकायत से पुलिस महकमा परेशान है और समझ नहीं आ रहा कि आखिर इस मामले क्या किया जाए।
दरअसल यहां महिला ने अपनी पड़ोसन पर आरोप लगाया है कि वे जानबूझ कर अपना अंडरगार्मेंट्स दिखाती है ताकि उसका पति उससे आकर्षित हो जाए।
महिला को डर है कि उसका घर टूट जाएगा, इसलिए उसे गिरफ्तार किया जाए। उसने यह भी शिकायत कि वह उसके घर के सामने ही अपने कपड़े सुखाती है। महिला का नाम यूविजा है। वह चाहती है कि उनकी पड़ोसन को गिरफ्तार कर तत्काल जेल में डाला जाए।
महिला ने पुलिस से कहा है कि अगर पुलिस ने ऐसा नहीं किया तो उसका घर बहुत जल्दी टूट जाएगा। महिला का आरोप है कि पड़ोसन जान-बूझकर अपने अंडरगार्मेंट्स अपने बगीचे में सुखाती है, इतना ही नहीं महिला ने यह भी दावा किया कि कई बार उसने अंडरगार्मेंट्स उसके पति को दिखाया भी है।
मैक्सिको के दक्षिणपूर्वी राज्य में रहने वाली इस महिला का ये भी कहना है कि उसने अपनी पड़ोसन को कई बार समझाने की कोशिश की है, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है। और वो ऐसा तभी करती है, जब उनके पति की छुट्टी होती है।
महिला ने बताया कि वह अपने पति को कुछ बोल नहीं पाती है, उसके पति भी छुट्टियों के दिन घर के आसपास ही टहलते रहते हैं।
अब महिला की अजीबोगरीब शिकायत पर पुलिस भी परेशान है कि वो क्या करे, क्योंकि खुले में कपड़े सुखाना तो कोई अपराध नहीं है। ये मामला कैसे निपटाए। ऐसे में यह मामला अधिकारियों के पास भेजा गया है।