मासूम बेटी को फंदे में लटका कर खुद भी फंदे में लटक गई मां…
हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के पद्धर उपमंडल के तरयांबली पंचायत के नाउंसी गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी को फंदे में लटका कर मौत के घाट उतारने बाद खुद भी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पद्धर पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल को रवाना हो गई है।
ज़रूर पढ़ें : नहीं रही आजाद भारत की पहली महिला IAS अधिकारी अन्ना मल्होत्रा…जानिए उनके बारे में ये बातें
मां-बेटी को फंदे में लटके…
मृतका का पति भारतीय सेना में सेवारत है। जो लगभग एक माह पहले ही छुटटी काट कर ड्यूटी गया है। जानकारी के अनुसार नाउंसी गांव की पूनम (28 साल) मंगलवार रात्रि को अपनी बेटी(3साल) और चार माह के बच्चे के साथ अपने कमरे में सोई थी। बुधवार सुबह विवाहिता के न जागने और बच्चे के रोने की आवाज सुनने उपरांत परिवार के अन्य सदस्यों ने कमरे को खोलने की कोशिश की तो अंदर से चिटकनी लगी हुई थी। दरवाजे को तोड़ने बाद मां बेटी को फंदे में लटका हुआ पाया। जबकि चार माह का बेटा बिस्तर में रो रहा था।
आत्महत्या से पहले कोई सुसाइड नोट तो नहीं…
महिला द्वारा मासूम बेटी को मौत के घाट उतारने बाद खुद की ही लीला समाप्त करने का यह मामला समझ नहीं आ रहा है। विवाहिता का मायका समीप की शीलग पंचायत में है। घटना का पता चलते ही मायका पक्ष के लोग भी नाउंसी गांव पहुंच गए हैं। समूचे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस तीन साल की मासूम सहित विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस विवाहिता द्वारा आत्महत्या से पहले कोई सुसाइड नोट तो नहीं लिखा है, इसकी भी तलाश कर रही है।