
ट्रंप जिस होटल में रुकेंगे वहां एक रात का खर्च 8 लाख रुपए !!
अमेरिकी राष्ट्रपति के 24 से 25 फरवरी तक के भारत दौरे को लेकर दिल्ली से लेकर गुजरात तक भारी तैयारियां की गई है। ट्रंप के दौरे को लेकर करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं। उनके खाने से लेकर सोने तक की विशेष व्यवस्थाएं रखी गई हैं।
इसी का हिस्सा है ट्रंप का वो कमरा जहां वे रात बिताएंगे। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति दिल्ली के ITC Maurya होटल में रात बिताने वाले हैं। यहां उनके लिए विशेष प्रेसिडेंशियल सुइट तैयार किया गया है जिसका एक रात का खर्च 8 लाख रुपए होगा।
दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग पर स्थित ITC Maurya में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं, आपको बता दें ITC Maurya होटल भारतीय ग्लोबल थीम पर बना है। वास्तव में इसकी भव्य संरचना किसी असाधारण अपार्टमेंट की तरह है, इसकी दीवारों पर सिल्क के पैनल्स लगे हैं वहीं वूडन फ्लोरिंग दी गई है।
जहां तक Suit के मेनू का सवाल है तो मेहमानों के लिए राजसी व्यंजन बनेंगे। इस Suite में डायट कोक के अलावा ट्रंप की फेवरेट चैरी वेनिला आइसक्रीम को भी रखा गया है। इसके अलावा एक प्राइवेट शेफ ट्रंप और उनकी पत्नी के लिए असाइन किया गया है जो उनकी पसंद का खाना उन्हें खिलाएगा।
आपको बता दें कि ट्रंप ऐसे चौथें राष्ट्रपति हैं जो ITC Maurya के इस Grand Presidential Suite में रुकने वाले हैं। ट्रंप से पहले बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा इस लिस्ट में शामिल हैं।