
देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 97.05 प्रतिशत हुई | Nation One
देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 97.05 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 13 हजार 423 लोग स्वस्थ हुए। इसी दौरान 8 हजार 655 नये कोविड मरीजों की पुष्टि हुई इसके साथ ही इस महामारी से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1 करोड 7 लाख 66 हजार 245 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि अब तक एक करोड़ 4 लाख 48 हजार 406 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 94 मरीजों की इस संक्रमण से मृत्यु होने के साथ ही मरने वालों की संख्या 1 लाख 54 हजार 486 हो गई है। इस समय देशcभर में 1 लाख 63 हजार 353 सक्रिय मामले हैं।