यूथ ओलंपिक में मनु भाकर बनी गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर…
यूथ ओलिंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को 15 साल के जेरेमी लालरिनुंगा के भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने के बाद मनु भाकर ने महिलाओं की10 मीटर एयर पिस्टल में पीला तमगा हासिल किया।
मनु ओलिंपिक स्तर पर स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली महिला शूटर हैं। उनसे पहले सीनियर या जूनियर वर्ग में भारत ने कभी कोई स्वर्ण पदक नहीं जीता था। यूथ ओलिंपिक के इतिहास में भी शूटिंग में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। भारत के इस टूर्नामेंट में अब दो स्वर्ण और तीन रजत समेत पांच पदक हो गए हैं। वह पदक तालिका में तीसरे नंबर पर है।
यह भी पढ़ें: टीनो बेस्ट ने हरभजन सिंह के ट्वीट पर दिया करारा जवाब..
मनु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए युवा ओलंपिक खेलों में भारत को निशानेबाजी में अब तक का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। रूस की इयाना इनिना ने 235.9 अंकों के साथ रजत और जॉर्जिया की निनो खुत्सबरिद्ज ने 214.6 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।