दुल्हें राजा को ससुराल की जगह करना पड़ा थाने का रुख, पढ़े पूरी खबर | Nation One
लॉक डाउन खुलते ही शादियों की शहनाईयो की गूंज हर तरफ सुनाई दे रही है। कानपुर देहात जिले में भी एक घर ऐसा था, जहां शादी की तैयारियां चल रही थी। दूल्हे के साथ बराती दुल्हन को ले जाने के लिए तैयार खड़े थे। लेकिन कुछ पल में हुआ कुछ ऐसा की दूल्हे को ससुराल जाने की जगह थाने जाना पड़ा औऱ दुल्हन दुल्हे का इंतजार ही करती रह गई।
खबर कानपुर जिले से है, जहां एक दुल्हा ससुराल जाने की जगह थाने पहुँच गया। बता दें की पूरे मामले की शुरुआत साल 2014 में फेसबुक के जरिए हुई थी। जहां राधा नाम की लड़की ने बताया कि पहले मानवेन्द्र नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई फिर प्यार हुआ, जिसके बाद आर्य समाज से दोनो ने शादी कर ली।
लड़कीं(राधा) का कहना है वह कानपुर नगर की रहने वाली है। और शादी होने के बाद वह दोनो साथ नही रहते थे। वह केवल व्हाट्सएप और फोन पर ही बात किया करते थे। बता दे की लड़का(मानवेन्द्र) सीआरपीएफ में है, जो कि श्रीनगर में तैनात है।
लड़की ने बताया की जब भी मानवेन्द्र घर आते, तब वह उससे जरूर मिला करते थे। लेकिन कुछ महीनों से मानवेन्द्र ने उससे फोन पर बात करना बंद कर दिया था। जब राधा ने इस बात का पता किया तो मानवेन्द्र की दूसरी शादी की बात सामने आई। जहां मानवेन्द्र को दहेज के तौर पर 15 लाख रुपए मिल रहे है।
बता दें कि इस पूरे मामले की वजह से लड़के को पूरी रात थाने में ही बितानी पड़ी तो वहीं दूसरी तरफ लड़की पूरी रात थाने के बाहर न्याय मिलने का इंतेजार करती रही।
वहीं कानपुर पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। इस पूरे मामले को लेकर अभी पुलिस कुछ भी नही बोल रही है। बेहराल अगर दूल्हा आरोपी है तो वह सजा का हकदार है। बता दे की इस मामले मे पुलिस मीडिया को कोई भी बयान नही दे रही है।