देहरादून: दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में जिले में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल का पार्थिव शरीर आज देहरादून पहुंच गया है। बता दें कि आज शाम उनका पार्थिव शरीर शाम को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। जहां सेना के जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि शहीद 2018 में विवाह हुआ था। उनकी पत्नी नितिका कश्मीरी पंडित हैं। देर शाम शहीद की पत्नी देहरादून पहुंची।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: बजट पढ़ते-पढ़ते वित्त मंत्री प्रकाश पंत हुए बेहोश, अस्पताल में कराए गए भर्ती
शहीद मेजर तीन बहनों के इकलौते भाई थे। तीनों बहनें उनसे बड़ी हैं। दादी और मां को मेजर डीएस ढौंडियाल की शहादत के बारे में नहीं बताया गया था। लेकिन बाद में सेना के अफसरों ने पत्नी को शहादत की खबर दे दी। वह कश्मीर विस्थापित परिवार से हैं। उनका परिवार दिल्ली में रहता है। पत्नी निकिता आज सुबह ही ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। शहीद की मां सरोज दिल की मरीज हैं। उन्हें अभी तक जानकारी नहीं दी गई है।