भारत विकास अभियान ट्रस्ट द्वारा गरीब और असहाय लोगों को किया जा रहा है भोजन वितरण | Nation One

पूरे देश में कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन है। जिसके चलते गरीब और असहाय लोगों को खाने-पीने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इन सबके बीच के भारत विकास अभियान ट्रस्ट द्वारा पिछते 7 दिनों से लगातार देश के कई राज्यों में खाद्य सामग्री और भोजन वितरण किया जा रहा है।

भारत विकास अभियान ट्रस्ट की चीफ ट्रस्टी के.डी. द्विवेदी के आदेश अनुसार ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल सिंह द्वारा लगातार जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य चल रहा है।

ट्रस्ट के विदर्भ नागपुर महाराष्ट्र के अध्यक्ष किशोर मेनन ने भी अपने क्षेत्र में सभी जरूरतमंदों को मास्क वितरण किया और उन्हें सुरक्षित रहने का आवाहन करते हुए कहा कि आप लोग अपने-अपने घरों में ही रहें, बाहर ना जाए।

वहीं भारत विकास अभियान ट्रस्ट की चीफ ट्रस्टी के.डी. द्विवेदी ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में हमारे ट्रस्ट के पदार्थ अधिकारी कंधे से कंधा मिलाकर इस संकट की धड़ी में जरूरतमंदों तक खाद्य साम्रगी पहुंचा रहे है।

उन्होंने  कहा कि देश को इस संकट की धड़ी से निकालने के लिए हम सबको साथ में मिलकर काम करना पड़ेगा, इसके लिए सबसे पहले सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लागू  लॉकडाउन का पालन करना पड़ेगा। उन्होंने लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रहने के लिए आवाहन किया।

भारत विकास अभियान ट्रस्ट की चीफ ट्रस्टी के.डी. द्विवेदी