![टिहरी: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार,1 की मौत, 5 घायल…](https://nationone.tv/wp-content/uploads/2018/09/201809121338120343_one-killed-in-tehri-road-accident_SECVPF.jpg)
टिहरी: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार,1 की मौत, 5 घायल…
टिहरी के प्रतापनगर के लंबगांव और देवल गांव के पास उस समय बड़ा हादसा हो गया,जब एक ऑल्टो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस कार मे 6 लोग सवार थे। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाकि लोग घायल हो गए। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए प्रतापनगर अस्पताल भिजवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में सभी घायल देवल गांव के निवासी हैं। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
यह भी पढ़े: बागेश्वर: आज भी सड़क के लिए तरस रहा है ये गांव…
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हादसों कोे सिलसिला लगातार जारी है। लगातार हो रहे इन हादसो से ना जाने आज तक कितने लोगों की जान चली गई है और ना जाने आज तक कितने लोग घायल हो गए है। राज्य में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश भी बढ़ते हादसों का सबब है। जगह-जगह हो रहे भूस्खलन की वजह से हर दिन किसी न किसी की जान जा रही है।