तीरथ सिंह रावत को अमित शाह ने दी बड़ी जिम्मेदारी, गहलोत को बनाया उत्तराखंड का लोकसभा चुनाव प्रभारी
देहरादून: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा मुस्तैद हो गई है। इसी के चलते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 18 राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा कर दी है। वही उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में राष्ट्रीय सचीव तीरथ सिंह रावत को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है।
जरूर पढ़ें: त्रिवेंद्र कैबिनेट में आए 10 फैसले, जानिए कितने प्रस्तावों पर लगी मुहर..
तीरथ सिंह रावत को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वही उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिकता मंत्री थावरचंद गहलोत को प्रभारी बनाया गया है। पढ़िए भाजपा द्वारा जारी लिस्ट में 18 राज्यों के प्रभारी में से किसको कहां दी गई जिम्मेदारी…..