मेरठ: लोेकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद जहां एक तरफ सभी पार्टियां अब चुनावी प्रचार प्रसार में पूरी तरह से जुट गए हेैं तो वही दूसरी तरफ पक्ष तथा विपक्ष के नेता एक दूसरे पर जुबानी तीर चलाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी चुनावी माहौल में यूपी के मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के नेता जयकरण गुप्ता की भी जुबान फिसल गई और उन्होंने मर्यादा की सभी हदें पार कर दीं प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर विवादित बयान दे डाला। इस तरह से बयान को देते हुए उन्होंने अपनी मर्यादा की सभी हदें पार कर दीं जिससे अब सियासी माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता जयकरण ने प्रियंका गांधी के परिधानों पर ओछा कमेंट किया।
यह भी पढ़ें: आज उत्तराखंड में गरजेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, जनसभा को करेंगे संबोधित
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता बड़ी जोर जोर से बोलते हैं- ‘अच्छे दिन आए? उन्हें अच्छे दिन दिखाई नहीं देते।’ अरे! स्कर्ट वाली साड़ी पहनकर मंदिर में शीश लगाने लगी। गंगाजल से परहेज करने वाले लोग गंगाजल का आचमन करने लगे। प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं लोग इस पर तीखी प्रक्रिया दे रहें हैं। भाजपा के जयकरण गुप्ता ने विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने किसी पर टिप्पणी नहीं की है। मैंने कहा था ‘स्कर्ट वाली जिनको मंदिर जान से परहेज था वह साड़ी पहनकर मंदिर-मंदिर जा रही हैं।’ बहुत से लोग ऐसा कर रहे हैं। अब, यह आपको यह देखने की जरूरत है कि उस विवरण में कौन फिट बैठता है।