मोदी सरकार 2.0 के पहले कैबिनेट विस्तार का शपथग्रहण समारोह, 43 मंत्रियों को मिली जगह | Nation One

कैबिनेट मंत्री के तौर पर सबसे पहले शपथ महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और क़द्दावर नेता नारायण राणे को दिलाई गई। दूसरी शपथ असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने ली। तीसरे नंबर पर डॉ वीरेन्द्र सिंह और चौथे नंबर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई।

पाँचवें नंबर पर एनडीए सहयोगी जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह को शपथ दिलाई गई। पूर्व आईएएस और वाजपेयी सरकार के दौरान पीएमओ में रहे अश्विनी वैष्णव ने शपथ ली। सातवें स्थान पर पूर्व मंत्री दिवंगत रामबिलास पासवान के भाई पशुपति पारस ने शपथ ली। किरण रिजिजू ने मंत्रीपद की शपथ ली।

बिहार से सांसद राजकुमार सिंह ने मंत्रीपद की शपथ ली। हरदीप सिंह पुरी को भी एलिवेट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पुरी ने दसवें स्थान पर शपथ ली। 11वें स्थान गुजरात से राज्यसभा सांसद मनसुख भाई मांडविया ने शपथ ली।

12 वें नंबर पर राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव को शपथ दिलाई गई है। 13 वें स्थान पर गुजरात से पुरुषोत्तम रुपाला ने शपथ ली है। 14 वें स्थान पर शिकंदराबाद सांसद जी. किशन रेड्डी ने शपथ ली। 15 वें स्थान पर एलिवेट होकर कैबिनेट मंत्री बन रहे अनुराग ठाकुर ने शपथ ली।

फिर यूपी से सांसद पंकज चौधरी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। यूपी से ही अपना दल सांसद अमुप्रिया पटेल ने शपथ ली। यूपी से ही एसपीएस बघेल ने राज्यमंत्री की शपथ ली है। नए चेहरों में राजीव चंद्रशेखर ने शपथ ली। उड्डपि सांसद शोभा करंदलाजे ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।

  1. नारायण राणे
  2. सर्बानंद सोनोवाल
  3. वीरेंद्र कुमार
  4. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  5. आरसीपी सिंह
  6. अश्विनी वैष्णव
  7. पशुपति कुमार पारस
  8. किरण रिजिजू
  9. राजकुमार सिंह
  10. हरदीप सिंह पुरी
  11. मनसुख मंडाविया
  12. भूपेंद्र यादव
  13. पुरुषोत्तम रूपाला
  14. जी किशन रेड्डी
  15. ​​​​​​​अनुराग ठाकुर
  16. पंकज चौधरी
  17. अनुप्रिया पटेल
  18. सत्यपाल सिंह बघेल
  19. ​​​​​​​राजीव चंद्रशेखर
  20. शोभा करंदलाजे
  21. भानुप्रताप सिंह वर्मा
  22. दर्शना विक्रम जरदोश
  23. मीनाक्षी लेखी
  24. अन्नपूर्णा लेखी
  25. ए नारायण स्वामी
  26. कौशल किशोर
  27. अजय भट्ट
  28. बीएल वर्मा
  29. अजय कुमार
  30. देवसिंह चौहान
  31. भगवंत खूबा
  32. कपिल पाटिल
  33. प्रतिमा भौमिक
  34. सुभाष सरकार
  35. भगवत कृष्ण राव कराड़
  36. राजकुमार रंजन सिंह
  37. भारती प्रवीण पवार
  38. ​​​​​​​विश्वेश्वर टुडू
  39. ​​​​​​​शांतनु ठाकुर
  40. महेंद्र भाई मुंजापारा
  41. जॉन बारला
  42. ​​​​​​​एल मुरुगन
  43. ​​​​​​​नीतीश प्रामाणिक