BJP सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत, दिल्ली आवास पर फंदे से लटका मिला शव | Nation One

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामस्वसरूप शर्मा का बुधवार को निधन हो गया। उनका शव दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर मिला है। रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत के बाद खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि मंडी से बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा की कथित तौर पर दिल्ली में आत्महत्या करने से मौत हो गई। पुलिस को एक कर्मचारी का फोन आया था। वो फंदे से लटके मिले और दरवाजा अंदर से बंद था।

रामस्वररूप शर्मा के निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली में होने वाली संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी है। बता दें बैठक में पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के बचे हुए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होनी थी।