सुशांत के परिवार ने नहीं कहा आत्महत्या है, पुलिस ने जबरदस्ती साइन कराया बयान : वकील | Nation One
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रोज नए-नए तरह के खुलासे हो रहे है। वहीं उनके पिता केके सिंह का एक बयान बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि सुशांत के पिता ने पुलिस को दिए एक स्टेटमेंट में ये कबूल कर दिया था कि उन्होंने आत्महत्या किया था। जिस पर काफी विवाद देखने को मिला।
अब इस पूरे मामले पर सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह का बयान सामने आया है। जिन्होंने इन सभी खबरों का खंडन करते हुए मुंबई पुलिस पर एक बार फिर निशाना साध दिया है।
हाल ही में मीडिया से मुखातिब हुए विकास सिंह ने सभी सवालों का जवाब दिया। जिसमें से एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा,’परिवार ने कभी ऐसा स्टेटमेंट नहीं दिया है कि सुशांत ने आत्महत्या की है। ये स्टेटमेंट मुंबई पुलिस ने मराठी में रिकॉर्ड किए थे। फैमिली इस पर आपत्ति भी जताई थी कि प्लीज मराठी में मत लिखें अगर आप हमसे साइन करवा रहे हैं तो, उनसे जबरदस्ती मराठी में लिखे स्टेटमेंट पर साइन करवाया गया। उन्हें नहीं पता था कि क्या लिखा है।’
बता दें कि सुशांत के पिता ने बिहार में FIR दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने रिया पर मनी लॉन्ड्रिंग समेत कई संगीन आरोप लगाए थे। खबर ये भी थी कि एक्टर के पिता और परिवार ने इसे सुसाइड नहीं मर्डर करार दिया है। लेकिन अब इस मामले में काफी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।