भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी राजनीति में पारदर्शिता लाने के लिए जनता से सहयोग ले रही है। उन्होंने तत्कालीन जनसंघ से लेकर वर्तमान भाजपा के राष्ट्रीय योगदान के बारे में भी पार्टी कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया।
मसूरी से मिली बहुत कम राशि
आजीवन सहयोग निधि पर पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के लिए मसूरी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कुलड़ी क्षेत्र के एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। कहा कि भाजपा की इस देशव्यापी सहयोग निधि के
लिए सबको अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मसूरी से बहुत कम राशि मिली है। भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा के इस अभियान में जुट जाने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की उपस्थिति में कर्नल राघव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड़, मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मदन मोहन शर्मा, मीरा सकलानी, राकेश रावत, सरोजनी कैंतुरा, नर्मदा नेगी, रूपसिंह कठैत सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।