प्रदेश को किसी भी कीमत पर नहीं बनने दूंगा हड़ताली प्रदेश : मुख्यमंत्री

देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर कहा कि प्रदेश को किसी भी कीमत पर हड़ताली प्रदेश नहीं बनने दूंगा। कर्मचारी हड़ताल के बजाय सरकार के साथ वार्ता को आगे आएं। इससे जो हल निकलेगा, वह कर्मचारी और राज्य के हित में होगा। गांधी रोड स्थित एक होटल में शनिवार को आयोजित नर्सेज एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हड़ताल किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।

हड़ताल से कर्मचारियों को नहीं, बल्कि जनता और प्रदेश को नुकसान उठाना पड़ता है। परेशानियों को देखते हुए कर्मचारियों को अपनी मांगें मनवाने के लिए हड़ताल जैसे रास्ते पर जाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से वार्ता करें। कहा कि जब बातचीत से कोई समस्या हल हो सकती है तो उसके लिए हड़ताल का रास्ता अपनाना कहां से उचित है। जायज मांगों को पूरा करने के लिए सरकार हमेशा कर्मचारियों के साथ है। संयुक्त कर्मचारी संघ की एक दिवसीय प्रदेश व्यापी हड़ताल को भी मुख्यमंत्री ने गलत बताया।

पूरा प्रदेश जानता है हरीश रावत की निराशा का कारण: मुन्ना सिंह चैहान

भाजपा विधायक व प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा उत्साह के साथ शुरू हुई। चारधामों में व्यस्थाओं का यात्री सराहना कर रहे हैं। यात्रा प्रदेश की आर्थिकी का मजबूत पक्ष। प्रदेश की सरकार और प्रधानमंत्री ने यात्रा की ड्रोन से व्यापक मॉनिटरिंग करके देश दुनिया में प्रचार प्रसार किया है।

मुन्ना सिंह शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पूर्व सीएम हरीश रावत पर चारधाम को लेकर उन्होंने पलटवार किया। कहा हरीश रावत ने केदारनाथ को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है। केदारनाथ को राजनीति का आखड़ा बनाया है। कहा, बीजेपी को धार्मिक जानकारी कांग्रेस से है बेहतर। केदारनाथ में वास्तुशास्त्र के अनुरूप निर्माण कार्य हो रहे हैं। कहा कि हरीश रावत की निराशा का कारण पूरा प्रदेश जानता है। हरीश रावत को आंख बंद करने की पुरानी आदत है। कहा कि कांग्रेस का झगड़ा कांग्रेस तक सीमित रखें, केदारनाथ धाम को कांग्रेस लड़ाई का अखाड़ा न बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *