Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में महंगाई ने तोड़ा सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 515 रुपए में मिल रहे उबले अंडे औऱ… | Nation One

sri lanka crises

Sri Lanka Crisis: आजकल दामो मकी बढोतरी काफी देखने को मिल रही है। लेकिन पड़ोसी देश श्रीलंका में सबसे खराब आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है। एशिया में सबसे ज्यादा महंगाई सिर्फ श्रीलंका में है। वहीं महंगाई 17.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है। न पेट्रोल, न डीजल और न ही बिजली है।

जिसके बाद पूरे देश मे सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस दौरान 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानकारी के मुताबित मौजूदा वक्त में श्रीलंका 51 अरब डॉलर के कर्ज के नीचे दबा हुआ है। जिसकी वजह से देश के 22 करोड़ की आबादी वाले देश में 5 लाख लोग गरीबी में फंस गए हैं।

साथ ही 70 फीसदी विदेशी मुद्रा भंडार कम हो गया है। साथ ही करेंसी लगातार गिर रही है। बीते एक महीने के अंदर ही 45 फीसदी करेंगी गिरी है। एक डॉलर की श्रीलंका में कीमत 292.50 रुपये है। दरअसल इंडिया में जैसे INR है वैसे ही श्रीलंका में LKR है।

Sri Lanka Crisis: हर चीज के दाम मे हुई बढ़ोतरी

बता दें कि देश में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि हर चीज खाने पीने से लेकर 33 से 54 फीसदी तक दाम बढ़ गए हैं। अंडे की एक ट्रे की कीमत 396.00 पहुंच गई है तो वहीं उबले अंडे का कॉम्बो – 515 रुपए, चिकन करी 969 और फिश 866 रूपये में मिल रही है।

देखा जाए तो आर्थिक हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। श्रीलंका ने चीन से ही नहीं भारत से भी कर्ज लिया है। सड़कों पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन यहां लोगों को पेट्रोल और मिट्टी का तेल खरीदने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़े – Entertainment News: क्या रणधीर कपूर की तबियत पर रणबीर ने बोला झूठ? हैरान कर देने वाली सच्चाई आई सामने, पढे, पूरी खबर | Nation One

 वहीं लोग श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग भी कर रहे है। हिंसा के लिए संगठित चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया है, जिसके बाद 54 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।