Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराया हुआ है। बता दें कि पड़ोसी देश श्रीलंका में सबसे खराब आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है। न पेट्रोल, न डीजल और न ही बिजली है।
द्वीप राष्ट्र मे आर्थिक संकट को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और जनता का आक्रोष जारी है। आपूर्ति कम होने से जरूरी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं।
केवल इतना ही नही नागरिक ईंधन, रसोई गैस और जरूरी वस्तुओं के लिए लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं। घंटों बिजली कटौती ने हालात को और खराब कर दिया है।
Sri Lanka Crisis: Emergency हटाने की घोषणा हुई
प्रदर्शनकारियों ने पीएम महिंदा राजपक्षे के घर तक मार्च निकाला श्रीलंका में बिगड़ते हालाते के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने बीती रात इमरजेंसी हटाने की घोषणा कर दी है।
जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच एक अप्रैल को आपातकाल लगाया गया था, जिस अब हटा देना का ऐलान कर दिया गया है।
देश में आपातकाल के बाद से श्रीलंका सरकार को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा था। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में छात्रों ने बीते मंगलवार की शाम को भारी बरसात के बीच पीएम महिंदा राजपक्षे के घर तक मार्च निकाला था। चीन अन्य देशों को उधार देकर उनका सबकुछ खरीद रहा।
इसे भी पढ़े – Uttarakhand: इस महिला ने लोन लेकर शुरू किया था स्वारोजगार, आज बन गई 22 लाख के टर्नओवर की मालिक | Nation One
जानकारी के अनुसार, देश में गहराते आर्थिक संकट के बीच द्वीप राष्ट्र में चीन के खिलाफ भी लोगों को गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि श्रीलंका सरकार के पास पैसा नहीं है। क्योंकि हमारी सरकार ने चीन को सब कुछ बेच दिया है। चीन अन्य देशों को उधार देकर उनका सबकुछ खरीद रहा है।