
सपा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, अखिलेश यादव कल कन्नौज में लगाएंगे ट्विटर चौपाल
लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनावी के लिए पक्ष तथा विपक्ष तैयारियों में जुट गया है। वही चुनावी प्रचार-प्रसार की इसी कड़ी में सपा के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी अब तैयारियों में जुट गए है। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में व्हाट्सएप और फेसबुक के साथ ही सोशल मीडिया का ट्विटर प्लेटफॉर्म भी काफी अहम होने जा रहा है। बता दें कि सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इत्र नगरी कन्नौज में 11 जनवरी को ट्विटर पर चौपाल लगाएंगे। यह चौपाल सौ फीसदी सोलर पावर वाले गांव के रूप में चर्चित फकीरे पुरवा में लगेगी। इसमें ट्विटर इंडिया की टीम मौजूद रहेगी।
यह भी पढ़ें: इस पूर्व पीएम ने की थी विश्व हिंदी दिवस की शुरूआत, जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष जहां तैयारियों में जुटा हुआ है तो वही यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी फेसबुस और व्हाट्सएप सोशल मीडिया के साथ ही ट्टीटर का भी इस्तेमाल कर रहे है। चुनावी प्रचार-प्रसार की इस कडी में इस बार सोशल मीडिया पर खास जोर दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा के चुनावों में भी सियासी संदेश देने के लिए ट्विटर का काफी इस्तेमाल हुआ है। ट्विटर इंडिया ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए इलेक्शन ऑन ट्विटर की नई पहल शुरू की है।
यह भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए नगर कीर्तन में, गुरूग्रंथ साहब की सवारी में मत्था टेका..
ट्विटर पर अखिलेश यादव के साथ पहली चौपाल की लॉन्चिंग 11 जनवरी को कन्नौज के फकीरे पुरवा में होगी। यह देश का पहला माइक्रो ग्रिड सक्षम गांव है। इसका उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था। खुद चुनाव लड़ सकते हैं कन्नौज से ट्विटर इंडिया ने ट्वीट में कहा है, चौपाल में अखिलेश यादव से सीधे सवाल किए जा सकते हैं। इसके लिए हैशटेग अखिलेश की चौपाल लिखना होगा। इस कार्यक्रम के जरिये अखिलेश यादव प्रदेश के लोगों, खासतौर पर युवाओं तक अपनी बात पहुंचाएंगे। माना जा रहा है कि इस बार अखिलेश खुद कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।