
UP Elections 2022 : सपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में बीजेपी का साथ छोड़े स्वामी प्रसाद मौर्य को किया शामिल | Nation One
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरो-शोरो से चल रही है| इसी बीच समाजवादी पार्टी ने पहले चरण के चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है|
जानकारी के अनुसार सभी फ्रंटल अध्यक्षों को भी शामिल किया गया है| इसमें अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं| इनके अलावा इसमें मुलायम सिंह, जया बच्चन और डिंपल यादव का भी नाम है|
इस लिस्ट में कुल 30 लोगों के नाम हैं| बता दे कि बीजेपी से सपा में गए केवल स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है लेकिन दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी को इसमें जगह नहीं दी गई है|
हालांकि दारा सिंह और धर्म सिंह सैनी भी स्वामी प्रसाद मौर्य की तरह ही योगी कैबिनेट में मंत्री रहे हैं और दोनों मंत्रियों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद ही बीजेपी का साथ छोड़ा था|
बता दे कि पार्टी के दिग्गज मुस्लिम नेता आजम खान जेल में हैं इसलिए उनके परिवार से भी कोई इस लिस्ट में नहीं है|