
उत्तराखंड में सर्दी का सितम, ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, यहां के लोगों को पीने तक का पानी नही हो रहा नसीब | Nation One
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके ठंड पड़ रही है। मौमस विभाग ने ठंड के लिहाज से प्रदेश के दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौमस विभाग की माने तो हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले शीतलहर (Cold Wave Grips North India) रहने की संभावना है। इसीलिए इन दिनों जिलों के लिए येलो अलर्ट (Meteorological Department issues yellow alert) जारी किया है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर में जिले में आज (21 दिसंबर) घना कोहर रहने की भी पूरा संभावना है।

उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हर्षिल, झाला सुखी टॉप, मुखवा धराली सहित गंगोत्री में तापमान सुबह और शाम माइनस 0 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। जिस कारण इन क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं हम तस्वीरों में देख सकते हैं कि पानी के पाइपों में बर्फ जम रही है। बर्फ जमने से पानी के पाइप फट रहे है। जिस कारण पेयजल आपूर्ति में ग्रामीण क्षेत्रों में दिक्कतें हो रही है।

गंगोत्री हर्षिल झाला, धराली, मुखवा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में नदी नालों में पानी जम रहा है और सुबह और शाम को सुखी और सर्द हवाओं के साथ जमकर पाला पढ़ रहा है। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग सुबह और शाम अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौमस विभाग की माने तो उत्तयाखंड के सभी जिलों आज मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों उधमसिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा पड़ेगा। वहीं इन दोनों जिलों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। राज्य में कहीं-कहीं पर पाला पड़ने की संभावना भी है।
आज का तापमान
देहरादून में सोमवार को अधिकतम 20.08 और न्यूनतम 4.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम 16 और न्यूनतम 6.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की उम्मीद है। हरिद्वार में आज अधिकतम 10.00 और न्यूनतम 9.00 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की उम्मीद है। मसूरी में अधिकतम 8 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। हरिद्वार और मसूरी में आशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।