नई दिल्ली : कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं। उनके इस आंदोलन का आज 13वां दिन है और आज उन्होंने भारत बंद का आह्वान भी किया है। वहीं इस बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने जन्मदिन को लेकर घोषणा की है। सोनिया गांधी ने ऐलान किया है कि वह कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन और कोरोना महामारी की स्थिति के कारण कल यानी 9 दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी।
दरअसल पंजाब और हरियाणा के किसान 12 दिनों से दिल्ली और उसके आसपास आकर प्रदर्शन कर रहे हैं, उनकी मांग है कि केन्द्र सरकार की तरफ से लाए गए तीनों कृषि कानूनों को सरकार वापस लिया जाए। उन्हें नए कानूनों को किसानों के खिलाफ बताया है। उनको इसके लिए 20 से अधिक राजनीतिक विपक्षी दलों का समर्थन किया है।
गौरतलब है कि सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 में इटली में हुआ था। वह देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी हैं। लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में उनकी अहम भूमिका रहीं है। बता दें कि सोनिया गांधी ने फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में कई बार जगह बनाई है। मौजूदा किसानों के आंदोलन को देखते हुए उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।