तो क्या सच में पृथ्वी पर आए थे एलियंस ? पेंटागन ने जारी किए 3 वीडियो | Nation One

दुनिया में अक्सर एलियंस और यूएफओ को लेकर कई तरह की बात की जाती है। कई फिल्मों में एलियंस की कहानी दिखाई जाती है। हालांकि आज तक किसी के भी दावे की पुष्टि नहीं हुई है।

सालों से आसमान में उड़न तश्तरियां देखे जाने का दावा किया जाता रहा है। मगर इस बार अमेरिका ने खुद यूएफओ देखे जाने का दावा किया है।

अमेरिका रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने यूएफओ के तीन वीडियो जारी किए हैं। साथ ही इन्हें गुप्त सूची से भी हटा दिया गया है।

इन वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर से एलियन को लेकर चर्चा होने लगी है। इन वीडियो में यूएफओ (UFO) दिखाई दे रही है। जिन्हें अमेरिकी नेवी पायलट्स ने अपने कैमरे में कैद किया था।

पेंटागन की प्रवक्ता सू गॉग ने लोगों के बीच इस बात को साफ करने के लिए ये वीडियो जारी किए गए हैं कि क्या वीडियो सही हैं या नहीं और क्या इनके पीछे कुछ और भी है?

डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस ने कहा है कि जांच में ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिसके लिए मिलिट्री एयर स्पेस में कोई खतरा पता चले।

हालांकि, पेंटागन की ओर से अभी भी इन वीडियो को लेकर कोई साफ राय नहीं दी गई है।